बाबा रामदेव के कार्यक्रम की तैयारी शुरू
सहारनपुर। भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ समिति की बैठक में बाबा रामदेव के तीन दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बाबा रामेदव के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसके चलते पुलिस की टीमों ने भी आयोजन स्थल की निगरानी शुरू कर दी है।
योग शिविर की तैयारी के लिए बाबा लाल दास रोड स्थित श्री शिवधाम मंदिर में बैठक हुई। इसमें केंद्र प्रभारी राकेश के नेतृत्व में 51 समितियां बनाई गई। प्रभारी राकेश ने कहा कि बाबा रामदेव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे जनपद में जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही योग कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न वाहन कार्यक्रम के प्रचार के लिए जनपद में घूम रहे हैं। योग शिविर एक से तीन अप्रैल को जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान पर होगा।