फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर जनपद के सियासी हालात एवं कैराना लोकसभा उपचुनाव पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष की मांग पर अखिलेश यादव ने सेना की फायरिंग के दौरान जान गंवाने वाली वन गुर्जर महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने जनपद में संगठन की स्थिति के साथ ही भाजपा सांसद बाबू हुकम सिंह के निधन से रिक्त हुई कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सियासी स्वार्थ के लिए देश एवं प्रदेश में हिंदुओं और मुसलमानों को लड़वाने पर आमादा है। कहा कि भाजपा सांप्रदायिक सौहार्द एवं भाईचारे के लिए खतरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव की तैयारियों में जुटने और गोरखपुर एवं फूलपुर की तरह विजय हासिल करने का आह्वान किया। इसके साथ ही चौधरी रुद्रसेन ने शिवालिक वन प्रभाग बादशाही बाग रेंज की झोपड़ी बीट में सेना की फायरिंग के दौरान बम फटने से वन गुर्जर महिला की मौत के मामले में परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। अखिलेश यादव ने आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान पुष्पेंद्र चौधरी, चौधरी प्रवीण बांदूखेड़ी, गुलशन प्रधान, हकीम नईम, मुस्तफा नवाजपुर, रणसिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें