सहारनपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली रोड स्थित एक होटल में दांतों के रखरखाव एवं उपचार को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने दांतों के प्रत्यारोपण के बारे में चर्चा की।
एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यशाला में कालका डेंटल कॉलेज से पहुंचे दंत प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डाक्टर जिनेंद्र जैन ने दांतों के प्रत्यारोपण पर अपना लेक्चर दिया और प्रत्यारोपण के बाद दांतों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रत्येक व्यक्ति के दांतों के प्रत्यारोपण में अलग-अलग तरह से तकनीक का प्रयोग करना पड़ता है। कार्यशाला की अध्यक्षता डाक्टर मनप्रीत सिंह बत्रा ने की। कार्यक्रम में सचिव डाक्टर विक्रांत मेंहदीरत्ता, कोषाध्यक्ष डाक्टर अनुप्रिया, डाक्टर पंकज खंन्ना, डाक्टर मुकेश नौसरान, डाक्टर शलभ, डाक्टर सीमा शर्मा, डाक्टर पीयूष जैन, डाक्टर अंजलि जैन, डाक्टर हरमनप्रीत, डाक्टर रमनदीप, डाक्टर सुधीर तोमर, डाक्टर रिचा धींगड़ा, डाक्टर मोहम्मद फैसल, डाक्टर दरक्षा फिरदौस, डाक्टर रजत शर्मा, डाक्टर प्रबंज चौधरी, डाक्टर दीपांकर चावला, डाक्टर सुरभि अग्रवाल, डाक्टर हितेष कुमार, डाक्टर दिविशा, डाक्टर निधि चन्ना, डाक्टर अवनि मित्तल, डाक्टर श्रेया सिंह, डाक्टर मोहित, डाक्टर अश्विन लूथरा मौजूद रहे।