फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण शिविर में 1120 की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। लायंस क्लब सेंट्रल व लाला किशन चंद पद्मावती नेत्र चिकित्सालय ने संयुक्त रूप से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में 1120 मरीजों की जांच के बाद 660 आपरेशन के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन

पंचायती धर्मशाला रामलीला भवन में आयोजित कैंप में मुख्य अतिथि योगेंद्र गर्ग ने कहा कि मानवता की सेवा में नेत्र ज्योति व उनकी सुरक्षा के लिए कार्य करने वाले बधाई के पात्र है और मानवता की इससे बड़ी सेवा कोई नही हो सकती। लायन अरविंद कपूर, प्रदीप तायल, क्लब अध्यक्ष अरविंद कपूर ने लगातार 64 वर्षों से लगाए जा रहे आंखों के कैंप के लिए आयोजकों का आभार जताया। ओपीडी में 1120 मरीजों की जांच की गई। जांच के बाद 660 मरीजों को आंखों के आपरेशन के लिए चयनित किया गया। डॉ. महेश गर्ग ने आंखों की जांच की। आपरेशन के मरीजों को लगातार बारह दिनों तक गाजियाबाद लायन आई हॉस्पिटल में आपरेशन के लिए निशुल्क भेजने का कार्य किया जाएगा। शिविर संयोजक लायन प्रदीप तायल, हर्ष गर्ग, अतुल मित्तल, सुरेंद्र अरोड़ा, आदेश गर्ग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें