पुलिस भर्ती में अधिकतम उम्र की सीमा बढ़ाने की मांग
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में सामान्य श्रेणी के युवाओं की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर राजपूत उत्थान सभा ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि उम्र की सीमा कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए।
बृहस्पतिवार को ज्ञापन में राजपूत उत्थान सभा से जुडे़ युवाओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की अधिसूचना के अनुसार सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष रखी गई है। किसी भी भर्ती के लिए 22 वर्ष की आयु सीमा काफी कम है। इसके चलते काफी युवा परीक्षा में शामिल हुए बिना इसके दायरे से बाहर हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस में भर्ती होने की उम्र सीमा को बढ़ाकर 25 वर्ष करने की मांग की। कमल प्रधान, सचिन राणा, सहदेव राणा, मोहित पुंडीर आदि रहे।