फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में धडल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित चाइनीज मांझा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। प्रतिबंधित कर दिए जाने के बावजूद शहर में दुकानों पर धड़ल्ले से चाइनीज मांझा बेचा जा रहा है। यह मांझा राह चलते लोगों की जान का दुश्मन तो बना है ही, आकाश में उड़ने वाले पक्षी भी इसमें उलझ कर छटपटा रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला शाहजीलाल में पेड़ पर बैठा एक बाज पक्षी कटी पतंग के मांझा उलझ गया। लाख प्रयास के बाद भी बाज मांझे से नहीं निकल पाया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने बाज को बमुश्किल मांझे से आजाद कराया। समाजसेवी एवं पशु-पक्षी प्रेमी अरशद सिद्दीकी और डा. नजरूल इस्लाम ने कहा कि चील, कौवे, कबूतर समेत न जाते कितने ही पक्षी चाइनीज मांझा की चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार को चाहिए कि वह पक्षियों को घायल होने से बचाने के लिए चाइनीज मांझे की बिक्री के खिलाफ कठोर कदम उठाए। उधर, राष्ट्रीय एकता समिति के अध्यक्ष महताब आजाद, रज्जु कुरैशी, जुनैद सिद्दीकी, सपा नेता असद जमाल फैजी, नवेद सिद्दीकी, आदेश चौहान, सचिन शर्मा, नसीम कुरैशी, फुरकान, फैसल नूर और राजीव शर्मा ने लोगों से पक्षियों की हिफाजत करने के आगे आने का आह्वान किया है। साथ ही प्रशासन से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें