फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में आवास न छीना जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी में आवास न छीना जाए
विज्ञापन


सहारनपुर। बिना आवंटन कांशीराम कालोनी में रह रहे परिवार की महिलाओं ने जिलाधिकारी पीके पांडे को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि हल्का लेखपाल उन्हें आवास से निकालने की धमकी दे रहा है। ऐसे में वे फिर से बेघर हो जाएंगे। उन्होंने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कांशीराम कालोनी में बिना आवंटन के रह रहे निवासियों ने कहा कि उन्हें पूर्व डीएम इंद्रवीर सिंह यादव ने वहां रहने के मकान दिए थे। इसमें सभी बेहद गरीब लोग हैं जिनका ताल्लुक लगभग सभी जातियों से है। उन्होंने कहा कि मकान आवंटन के लिए उनसे कई बार कागजात ले लिए गए हैं। इसके बावजूद उन्हें मकान का आवंटन नहीं किया गया है। उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि उनको जल्द ही ये मकान आवंटित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र का लेखपाल इन मकानों को जल्द खाली कराने के लिए दबाव बना रहा है और कह रहा है कि इन आवासों का आवंटन दलित समुदाय के लोगों को करना है। ऐसे में वहां रहने वाले लोग फिर से सड़क पर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार को पीड़ित परिवार जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। उषा, बोबी कश्यप, रूबी, राजकुमारी, रेखा, लीलावती, सुधा, सोनिया, निधि सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें