फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले भर में अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील एवं सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रेलवे स्टेशन एवं सड़क मार्ग पर कड़ी चौकसी की जा रही है। पुलिस के साथ पीएसी भी प्रमुख स्थानों पर तैनात की गई है। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों का ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है और उनकी तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर में अलग-अलग स्थानों पर बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े लोगों के होने के बाद से सहारनपुर को संवेदनशील माना जा रहा है। जिस कारण कड़ी चौकसी रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे प्लेटफार्मों के अलावा ट्रेनों में भी जाकर चेकिंग की और यात्रियों की तलाशी ली। लोगों से पूछताछ की और सहारनपुर में आने का कारण भी जाना।
विज्ञापन

नगर पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। होटलों, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर चेकिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें