फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई ने आठवां मतदाता जागरूकता दिवस मनाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी डा. रेशमा ने स्वयंसेवियों को शपथ दिलाई। इसके पश्चात मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसका शुभारंभ प्राचार्य डा. पीके वार्ष्णेय ने किया। रैली आवास-विकास, रीति आश्रम, विजय कॉलोनी, कुलतार सिंह होते हुए गांव हसनपुर में लगाए गए शिविर में पहुंची। घर-घर जाकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। हिमांशी, पायल, रुकैय्या, ऋषिका, ऋतु सैनी, प्रकृति, प्रीति सैनी, नीतिका मौजूद रही। उधर, महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा गांव देवला में गए शिविर में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात पाइनवुड स्कूल में कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डा. दीपा चौहान के निर्देशन में छात्राओं ने सुंदर रंगोली के माध्यम से मतदान का महत्व समझाया। कोमल, सेतिया, उमरा, रोहित, सादिया, प्राचार्य डा. एके डिमरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें