कोतवाली देहात। गांव लल्लावाला में हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डॉक्टर एन पी सिंह ने धर्म परिवर्तन कार्य रुकवाया। युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन कराने वाले दो लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने भविष्य में कीर्तन के माध्यम धर्म परिवर्तन न कराने की चेतावनी देते हुए हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों को छोड़ दिया।
थाना नगीना क्षेत्र के गांव बघेला निवासी एक महिला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लल्ला वाला निवासी मिथिलेश के घर पर पहुंची और गांव की लगभग 60-70 महिला व पुरुषों को एकत्र किया। आरोप है कि प्रार्थना के नाम पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उत्साहित किया। इसकी सूचना गांव वालों ने हिंदू युवा वाहिनी मुरादाबाद मंडल प्रभारी एन पी सिंह दी। सूचना पर डॉ. एनपी सिंह युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे और धर्म परिवर्तन करा रहे दो व्यक्तियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया । उधर, पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों को भी लिखित चेतावनी देकर छोड़ दिया। चेतावनी में कहा कि भविष्य में धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश न करें।