रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
बिजनौर ।
एनसीसी कैडेट को भारत को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान करने की शपथ दिलाई गई। बाद में ये इंदिरा पार्क गए और सफाई अभियान चलाया।
आरजेपी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 30 यूपी बटालियन एनसीसी बिजनौर के कमान अधिकारी कर्नल आंचल कुमार ने कहा कि स्वच्छ समाज विकसित समाज का संदेश देता है। हमें खुद को स्वच्छता रखनी है, अपने परिचितों को भी आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित करना है। कहा कि समाज में स्वच्छता रखना सभी का दायित्व है। प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह नेम कैडिटों से अपने घर, गांव, नगर व विद्यालय को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इसके बाद कैडिटों ने स्वच्छता रैली निकाली और जन धन का यही यही है नारा स्वच्छ हो भारत देश हमारा आदि नारे लगाए। रैली लेकर ये इंदिरा पार्क गए। वहां सफाई की। इस दौरान कैप्टन बिशनलाल, चीफ ऑफिसर सुभाष बाबू आदि मौजूद रहे।