फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान जागरूकता के लिए जय हिंद सामाजिक संगठन का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान जागरूकता के लिए जय हिंद सामाजिक संगठन का सम्मान
विज्ञापन

गंगोह(सहारनपुर)। फेडरेशन आफ इंडियन ब्लड डोनर आर्गेनाइजेशन एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा फगवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में नगर की सामाजिक संस्था जयहिंद सामाजिक संगठन को रक्तदान जागरूकता एवं शिविर आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
पंजाब के फगवाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन फेडरेशन आफ इंडियन ब्लड डोनर आर्गेनाइजेशन, ब्लड कान, हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब द्वारा आयोजित किया गया था। यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में गंगोह की संस्था जयहिंद सामाजिक संगठन को सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र संस्था अध्यक्ष उमंग शर्मा ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एड्स कंट्रोल परिषद और राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद की एडिशनल डायरेक्टर जनरल डा. शोभिनी राजन, भारत सरकार के स्वैच्छिक रक्तदान प्रोग्राम आफिसर जौली जे लेजरस तथा फेडरेशन आफ इंडियन ब्लड डोनर आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी राजगोपालन, राष्ट्रीय सचिव बिश्वरूप, हिन्दुस्तान क्लब के प्रधान वितिन पुरी के अलावा इंग्लेंड, नेपाल, मारिशस के सहित अनेक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जयहिंद सामाजिक संगठन का सम्मान किए जाने पर विधायक प्रदीप चौधरी, दृष्टि एक प्रयास, लायंस क्लब गंगोह सेंट्रल, रोटरी क्लब, एनडी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार, कृष्णा इंस्टीट्यूट के प्राचार्य डा. अनिल शर्मा, श्री बालाजी धाम सेवा समिति, जिपंस चौधरी नक्षत्रपाल सिंह, सीएचसी प्रभारी डा. अनवर अंसारी आदि संस्थाओं ने शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयहिंद का रक्तदान शिविर 24 को
गंगोह। जयहिन्द सामाजिक संगठन 24 नवंबर को गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। संस्था के सचिव कुमार मयंक ने बताया कि संस्था अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ने पर अपने नेटवर्क द्वारा सैकड़ों जरूरत मंदों को रक्त उपलब्ध करा चुकी है। बताया कि 24 नवंबर को कालेज मार्ग स्थित संगम गार्डन में शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें