फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की जेल में बीमारी से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला कारागार में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी की बीमारी के चलते बुधवार की तड़के मौत हो गई। आरोपी लगभग छह माह से जिला कारागार में बंद था।
विज्ञापन

गंगोह के ग्राम मैनपुरा निवासी सादिक (25) पुत्र अल्तमश को दुष्कर्म के आरोप में नकुड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 जून 2017 को जेल भेजा था। बताया जा रहा है कि बंदी साजिद ब्रेन टीबी एवं अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित था। जिसका अलग-अलग अस्पताल में उपचार चल रहा था। नई दिल्ली के एक बड़े अस्पताल से भी उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात में अचानक सादिक को दर्द की शिकायत हुई। जेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। जेल अधिकारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की सुबह लगभग साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डाक्टर वीरेश शर्मा ने बताया कि बंदी सादिक काफी समय से बीमार चल रहा था। 8 अगस्त से 12 अगस्त तक सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रहा। मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहा, सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में भी भर्ती रहा। बुधवार को सुबह ब्रेन टीबी के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें