देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में तीसरे दिन सोमवार को 41 दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदे। जिनमें से सभासद पद के लिए 4 दावेदारों ने अपने पर्चे भरकर जमा कराएं। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए तीसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया है।
तहसील कार्यालय में चल रही नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को वार्ड संख्या 1 (रविदास मार्ग) से महफूज जबकि वार्ड-14 से शराफत जबकि रविदास मार्ग (वार्ड नंबर-2) से असलम व अनीस ने सभासद पद के लिए अपने नामांकन पत्र भरकर जमा कराए। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि तीन दिन से चल रही नामांकन प्रक्रिया में अब तक चेयरमैन पद के लिए 8 और सभासद पद के लिए 142 दावेदारों ने अपने पर्चे खरीदे हैं। नामांकन के चलते तहसील कार्यालय के बाहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। मैटल डिटेक्टर के बीच से होकर दावेदारों को गुजरना पड़ रहा है। तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन चेयरमैन पद के लिए 3 और सभासद पद हेतु 38दावेदारों ने पर्चे खरीदे हैं।