गंगोह (सहारनपुर)। श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्याम वंदना महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को श्रद्धालुओं द्वारा हाथों पर बाबा श्याम के नाम की मेहंदी रचाई गई। शनिवार को निशान यात्रा और रविवार को भव्य जागरण का आयोजन होगा।
श्री श्याम परिवार के तत्वावधान में होने वाले तीन दिवसीय तृतीय श्री श्याम वंदना महोत्सव के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने अपने हाथों पर खाटू वाले श्याम बाबा के नाम की मेहंदी रचाई। उक्त आयोजन के लिए संस्था द्वारा रामतीर्थ कॉलोनी स्थित नवदुर्गा मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई। रानी सैनी, अपर्णा तायल, प्रिया गर्ग, कन्नू, मुस्कान शर्मा, पूजा मित्तल, निधि गोयल, पायल बंसल, उमंग गोयल, दीपा सिंघल, चारु जिंदल, राधिका गुप्ता, नेहा गोयल, विजय लक्ष्मी, स्वाती ऐरन, मीनाक्षी गर्ग, मीनू, शुभम गर्ग, पियूष गोयल सोनू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने हाथों पर बाबा के नाम की मेहंदी रचाई। वैभव अग्रवाल, चिंटू गोयल, उदित गर्ग, रविशंकर गर्ग, दीपांशु गोयल आदि का सहयोग रहा। संस्था सदस्य शुभम गर्ग ने बताया कि शनिवार दोपहर बाबा की निशान यात्रा रामबाग रोड स्थित नवदुर्गा मंदिर से आरंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई पवित्र कंकराली सरोवर किनारे स्थित श्री महादेव कुटी बड़ा हनुमान मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी।
29 अक्तूबर रविवार को कंकराली सरोवर किनारे श्री श्याम बाबा खाटू वाले का जागरण होगा। कोलकाता के फूलों से बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। विख्यात भजन गायक प्रदीप गुप्ता, राजू मेहरा कोलकाता और दीपक बिंदल दिल्ली बाबा का गुणगान करेंगे। चुलकाना धाम के मुख्य पुजारी मनोज पुजारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।