फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गांव जाकर की राशन कार्डों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने गांव जाकर की राशन कार्डों की जांच
विज्ञापन

लखनौती (सहारनपुर)। अपात्रों के फर्जी राशन कार्ड बनाने की शिकायत पर नकुड़ के एसडीएम ने बुधवार को गांव ईस्सापुर पहुंच कर जांच की। उन्होंने शिकायतकर्ता ग्रामीणों के ब्यान दर्ज किए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
बता दें कि तहसील नकुड़ के गांव ईस्सापुर निवासी कवंरपाल, जसबीर सिंह श्रीचंद आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए कहा था कि उनके गांव के राशन डीलर और ग्राम प्रधान मिलीभगत करके जमींदारों के डबल एवं मृतक और गांव से बाहर गए ग्रामीणों के करीब 115 राशन कार्डों से 300 फर्जी यूनिट बना कर गरीबों का राशन डकार रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि पात्रों के स्थान पर अपात्रों के राशन कार्ड बना कर उनके हिस्से का राशन भी बदंरबाट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डीपी सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक की और ग्रामीणों के ब्यान कलमबंद किए। ग्रामीणों ने फर्जी यूनिट दर्शाकर एवं राशन कार्डों का राशन डीलर से रिकवरी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों आकर आंदोलन करेंगे। उधर, इस बारे में एसडीएम का कहना है कि राशन की दुकान को शिकायत पर निलंबित किया जा चुका है। अब आगे जांच की जा रही है। यदि धांधली के आरोप सही पाए जाते हैं तो दुकान के लाइसेंस को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें