सहारनपुर। एक मोबाइल फोन कंपनी के सर्विस सेंटर द्वारा ग्राहकों को सुचारु सर्विस न देने का आरोप लगाते हुए सहारनपुर मोबाइल व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कंपनी का पुतला फूूंककर विरोध जताया।
इस मौके पर अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन कंपनी के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर व कंपनी के अधिकारी अपनी कंपनी के मोबाइल फोन दुकानदारों को उचित दर पर बेचना चाहते हैं। जिसका कुछ दुकानदार विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से कंपनी के अधिकारियों ने सर्विस सेंटर पर दी जाने वाली सेवा पर रोक लगा दी है। जिससे मोबाइल फोन ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मोबाइल फोन कारोबारियों का भी शोषण किया जा रहा है। इस दौरान राकेश गुप्ता, जटिल गुप्ता, साजिद, उमर, टोनी, देवदत्त, मोंटू सैनी, कार्तिक, सोनू कालड़ा, ऋषभ गर्ग, रवि कालड़ा मौजूद रहे।
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे का आरोप
सहारनपुर। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर कब्रिस्तान और उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के पुरानी मंडी निवासी अब्दुल कदीर का आरोप ईदगाह रोड स्थित वक्फ त्रिकुटी कब्रिस्तान उसकी जमीन लगी हुई है। कुछ लोगों ने उसकी और कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया है। मामले में पहले उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। लेकिन आरोपियों के खिलाफ अधिकारियों ने एक्शन नहीं लिया। अब्दुल कदीर ने कोर्ट से मामले की जांच कराने की मांग की है।