सहारनपुर। बिगड़ रही कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब थाने में तैनात उप निरीक्षकों एवं चौकी प्रभारियों में फेरबदल कर दिया गया है। 23 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
एसएसपी बबलू कुमार ने बुधवार को वरिष्ठ उप निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की। जिसमें थाने में तैनात एवं चौकियों पर तैनात उप निरीक्षकों को बदला गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत का नगर कोतवाली से कुतुबशेर, बीरेश गिरी को मंडी कोतवाली से नगर कोतवाली, प्रेम प्रकाश शर्मा को कुतुबशेर से थाना चिलकाना, रामोतार सिंह को पुलिस लाइन से मंडी कोतवाली, प्रमोद कुमार को देहात कोतवाली से देवबंद की भायला चौकी का प्रभारी, राधेश्याम को पुंवारका चौकी से फतेहपुर कस्बा चौकी प्रभारी, सुनील कुमार शर्मा को काली नदी चौकी से कोतवाली देहात, राजीव शर्मा को पठेड़ चौकी से देवबंद की रेलवे रोड चौकी का प्रभारी, अरविंद कुमार शर्मा को फतेहपुर थाना से तल्हेड़ी बुजुर्ग चौकी प्रभारी, प्रमोद नैन को रेलवे रोड चौकी देवबंद से काली नदी चौकी प्रभारी गागलहेड़ी, योगेंद्र सिंह को भायला चौकी से कोतवाली देहात, मुकेश कुमार दिनकर को तल्हेड़ी बुजुर्ग चौकी से चौकी प्रभारी पुंवारका, गजेंद्र सिंह त्यागी को थाना बड़गांव से थाना चिलकाना, गजेंद्र सिंह उज्ज्वल को जड़ौदा पांडा चौकी से पठेड़ चौकी प्रभारी, सुबोध कुमार को पुलिस लाइन से देवबंद की गोपाली चौकी प्रभारी, बीना रानी को पुलिस लाइन से मंडी कोतवाली, संदीप कुमार को पुलिस लाइन से मंगलौर रोड चौकी प्रभारी देवबंद, लोकेंद्र राणा को चिलकाना से थाना गंगोह, त्रिवेंद्र कुमार को थाना चिलकाना से थाना रामपुर, नरेंद्र कुमार यादव को थाना बेहट से थाना बिहारीगढ़, राधेश्याम भारती को थाना बिहारीगढ़ से थाना बेहट, नेमपाल सिंह को थाना गंगोह से चौकी प्रभारी जड़ौदा पांडा तथा ओमवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना नकुड़ भेजा गया है।