डीएम-एसएसपी ने उपकारागार का औचक निरीक्षण किया
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद पहुंचे जिलाधिकारी पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार उप कारागार में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे तो जेल प्रशासन में खलबली मच गई। निरीक्षण दौरान अधिकारियों को कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जिसके चलते जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
रविवार को दारुल उलूम में उलमा से मुलाकात करने के बाद डाक बंगले पहुंचे डीएम और एसएसपी देर शाम अचानक उप कारागार में निरीक्षण के लिए पहुंच गए। जिसके चलते जेल अधिकारियों की सांसें फूल गई। आनन फानन में भीतर की व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। दोनों अधिकारियों ने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस पर उन्होंने शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। बताया गया है कि जेल में निरीक्षण दौरान सब कुछ ठीकठाक मिला और अधिकारियों ने संतुष्टि जताई। कई घंटे तक चले निरीक्षण के बाद अधिकारी वहां से वापस लौटे तब जाकर जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस मौके पर जेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।