ग्रामीण डाककर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर चल रही अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल मंगलवार को सातवे दिन भी जारी रही। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक डाक सेवकों का आंदोलन जारी रहेगा।
मंगलवार को जीपीओ पर धरनारत डाककर्मियों को संबोधित करते हुए मंडलीय सचिव बिजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि डाक विभाग में 2 लाख 70 हजार ग्रामीण डाक सेवा विभाग को अपनी सेवाएं देते हैं। इनकी सेवा शर्तों में सुधार के लिए भारत सरकार ने कमलेश चंद्रा की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नवंबर 2016 में भारत सरकार को सौंप दी थी। इसके बावजूद आज तक इस कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया है। इसके चलते ग्रामीण डाक सेवकों में भारी रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। अश्वनी सिन्हा, बिहारीलाल, पंकज शर्मा, प्रीतम सिंह, धर्मवीर सिंह, रजनीश सैनी, ब्रह्मदत्त त्यागी, संजय कुमार, विरेंद्र कुमार, अब्दुल मलिक, विजयपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, उषा रानी, रमेश चंद, राहुल कुमार, प्रवीन कुमार, सुरेश पाल, आदि रहे।