देवबंद। उच्च प्राथमिक विद्यालय दिवालहेड़ी में विधायक ब्रिजेश सिंह ने पंजीकृत छात्रों को यूनिफॉर्म का वितरण किया।
विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही देश संपन्न होगा। इसलिए हमें चाहिए कि अपने बच्चों को शिक्षित करें। सरकार सभी वर्गोें का सर्वांगीण विकास चाहती है। जिसमें प्राथमिक शिक्षा प्रथम पायदान है। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न भी पूछे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज रोड़ ने कहा कि अध्यापक समाज का निर्माता होता है। इसलिए अध्यापकों का कर्तव्य देश के निर्माण में युवा पीढ़ी को शिक्षित करने का है। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने अभिभावकों से 6-14 वर्ष तक के बच्चों को परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत कराने का आह्वान किया। संचालन सैय्यद वजाहत शाह ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजकृष्ण, श्याम सिंह, पंकज, दीपक त्यागी, संजय रोड, नवीन, सुधीर, सुशील, अरूण त्यागी, श्रीकांत, पिंकी, राहुल, आनंद शर्मा आदि रहे।
मंडलीय पंचांग शैक्षणिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 24 को
देवबंद। गुरु बाबा फकीरादास इंटर कॉलेज मिरगपुर में 24 अगस्त को मंडलीय पंचांग शैक्षणिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारोत्तोलन (वेट लिफ्टिंग) के सीनियर वर्ग में 19 वर्ष से कम, जूनियर वर्ग में 17 वर्ष से कम और सब जूनियर वर्ग में 14 वर्ष के कम आयु के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। कोच मोनू चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 7 से 9 सितंबर तक इलाहाबाद में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस मौके पर कुलदीप राणा, राजकुमार, प्रेमचंद चौधरी, गौरव, सन्नी, शक्ति राणा, देवराज गुर्जर, कालू चौधरी, मास्टर मनोज, रामदास चौधरी, बादल चौधरी आदि रहे।