फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर विधायक ने मांगा स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर विधायक संजय गर्ग ने गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई मौतों पर दुख जताते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा और दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नगर सीट से सपा विधायक संजय गर्ग ने कहा कि गोरखपुर मेडिकल कालेज में हुई मौतों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। दूसरों को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया कि भाजपा सरकार का प्रशासन और व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं है। प्रेस को जारी एक बयान में नगर विधायक ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा और घटना के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें