मकान ढहा, मलबे में तीन बच्चे दबे
गंगोह (सहारनपुर)। गांव मोहनपुरा में अचानक कच्चे मकान ढहने तीन बच्चे मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। वहां रखा सामान भी खराब हो गया। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटा कर बच्चों को निकाला गया।
गांव मोहनपुरा निवासी मीर हसन पुत्र सूदा का गांव में कच्चा मकान है। सोमवार को क्षेत्र में हल्की बारिश हुई थी। मंगलवार सुबह मीर हसन के बच्चे मकान के अंदर ही खेल रहे थे। अचानक मकान की छत और दीवार भरा भराकर ढह गई। बच्चे मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा मलबे को हटाकर 18 वर्षीय शबनम, 16 वर्षीय फैजान एवं 12 वर्षीय तहरीन को बाहर निकाला। मलबे में दबकर घर का सामान खराब हो गया। ग्रामीणों ने विधायक एवं प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।