फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में शिवरात्रि के जलाभिषेक की तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवालयों में शिवरात्रि के जलाभिषेक की तैयारियां अंतिम चरण में
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शिवरात्रि पर होने वाले जलाभिषेक और मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेलों की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। उधर, कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री मनकेश्वर महादेव मंदिर मानकी और सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर घ्याना में शिवरात्रि पर भव्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों में रंग-रोगन और साज-सज्जा का कार्य चल रहा है। श्रद्धालु लाईनों में खड़े होकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर सके इसके लिए मंदिर कमेटियों ने बेरिकेटिंग लगा दी। वहीं, बुधवार को स्थानीय अधिकारियों ने भी मंदिरों में पहुंचकर वहां की कमेटियों से सुरक्षा व्यवस्था की बाबत जानकारी ली। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि मानकी और घ्याना के अलावा अन्य मंदिरों की सुरक्षा के लिए भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर पुलिस के अलावा खुफिया विभाग भी पैनी नजर रखे हुए है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन कोई चूक नहीं छोड़ेगा। शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। वहीं, हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटे रहे शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। कंधे पर कांवड़ और मुंह से बम बोल का उद्घोष करते हुए शिवभक्त तेजी से अपनी मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें