फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोगों ने किया कांवड़ शिविरों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम समाज के लोगों ने किया कांवड़ शिविरों का आयोजन
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। रायेपुर गांव में बिजलीघर के पास मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा कांवड़ शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ एसडीएम वैभव शर्मा एवं सीओ इंदु सिद्धार्थ ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि हमारी गंगा जमनी तहजीब ही हमारी पहचान रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों के लिए शिविर का आयोजन कर भाईचारे का जो संदेश दिया है, वह अपने आप में एक नजीर बनेगा। थाना मिर्जापुर प्रभारी विंध्याचल तिवारी, एसआई अनिल कुमार के अलावा ग्राम प्रधान रायपुर राव अब्दुल कादिर, राजेंद्र सैनी, डॉ. योगेंद्र सैनी, राव आरिफ सलीम, वसीम मलिक, राव आतिफ , राव तबरेज, राव जावेद, सगीर कुरैशी, अखिलेश बंसल, अमित शर्मा, धर्मबीर सिंह एडवोकेट, जाबिर कुरैशी, राव कासिफ , शमशेर अली, हाशिम अली, मोहम्म्द सलमान, जिंदा हसन आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह में भी चेयरमैन काजी नोमान मसूद के सहयोग से हिंदू-मुस्लिम समाज द्वारा तृतीय कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। सीओ विष्णुचंद्र गौतम, चेयरमैन काजी नोमान मसूद, श्री बालाजी धाम के महंत सुशील शर्मा, संस्थाध्यक्ष पूर्व वाईस चेयरमैन ज्ञानेंद्र गर्ग, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल और बलबीर सिंह सैनी ने फीता काटकर किया। दरगाह हजरत कुतबे आलम के सज्जानशीं शाह मेहताब आलम ने कहा कि दुनिया में एकमात्र हिंदुस्तान ही वो मुल्क है जहां सभी को मन मुताबिक काम करने और अपने धर्म पर चलने की आजादी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनवर अंसारी, कोतवाल राकेश सिंह, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्रवण शर्मा, अरविंद कपूर, पूर्व प्रधानाचार्य अनिल मित्तल एवं बलबीर सिंह सैनी ने भी विचार रखे। अध्यक्षता ज्ञानेंद्र गर्ग एवं संचालन पूर्व वाईस चेयरमैन कश्यप कुमार फौजी ने किया। अशोक गुप्ता, राजेश्वर शर्मा, राकेश गोयल, हमजा मसूद, सुहेल खान, मनीष सीटू, ब्रज नंदन गोयल, आसिम कुद्दुसी, सभासद आशीष गर्ग, हिदायत करीम अंसारी, इंतजार लालू, पुनीत गर्ग, नोशाद, शाहनवाज, मुदस्सिर कुददुसी आदि मौजूद रहे। इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही पैगाम हमारा गीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें