फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र 11 फीसदी बच्चों को ही मिल सकी यूनिफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मात्र 11 फीसदी बच्चों को ही मिल सकी यूनिफार्म
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले मात्र 11 फीसदी बच्चों को ही यूनिफार्म का वितरण हो सका है। ऐसे में 89 फीसदी छात्र-छात्राएं बिना किताबों के विद्यालय जाने को मजबूर है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में 1355 प्राथमिक और 576 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हैँ। इन विद्यालयों में करीब पौने दो लाख बच्चे अध्ययनरत है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को यूनिफार्म शासन की ओर से निशुल्क वितरित की जाती है। प्रत्येक बच्चे को 200 रुपये प्रति जोड़ी के हिसाब से दो दो जोड़ी यूनिफार्म का वितरण किया जाता है। शासन ने यूनिफार्म का वितरण एक जुलाई तक करने के आदेश दिए थे। लेकिन विभागीय मशीनरी की लापरवाही के चलते ज्यादातर विद्यालयों में अभी तक यूनिफार्म का वितरण नहीं हो सका। विभागीय सूत्रों का कहना हैं कि अभी तक 11 फीसदी बच्चों को ही यूनिफार्म वितरित हो सकी है। शेष बच्चों को यूनिफार्म वितरण की तैयारी चल रही है। इस संदर्भ में बीएसए रामेंद्र सिंह का कहना हैं कि सभी विद्यालयों में जल्द ही बच्चों तक यूनिफार्म पहुंचायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें