फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगूसराय में अधिकारियों की लापरवाही से सैनिक के शव की हुई बेकदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगूसराय में अधिकारियों की लापरवाही से सैनिक के शव की हुई बेकद्री
विज्ञापन

सहारनपुर। बिहार के बेगूसराय में प्रशासनिक संवेदनहीनता का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां जहरखुरानी का शिकार हुए सहारनपुर निवासी एक सैनिक की मौत के बाद उसके शव को सम्मान देने की बजाय लावारिस डाल दिया गया। उसके शव में कीड़े पड़ गए और प्रशासन बेखबर बना रहा। इस मामले में परिजनों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है।
सहारनपुर निवासी सुभाष चंद्र आर्मी में मणिपुर में तैनात था। उसने घर आने के लिए 15 दिनों की छुट्टी मंजूर कराई थी और ट्रेन से घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में वह जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी तो वह बरौनी स्टेशन पर उतर गया। बरौनी में 26 जून को सुभाष की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आनन फानन में शव को बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शेड के नीचे चल रहे पोस्टमार्टम हाउस में शव को रखवा दिया गया। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने सैनिक के शव की सुरक्षा और देखभाल की परवाह नहीं की। जिसके कारण शहीद के शव में कीड़े लगने लगे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात जब परिजन शव लेने के लिए पहुंचे तो शव को इस हाल में देख बिफर पड़े। परिजनों ने पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर सैनिक का अपमान और संवेदनहीनता का आरोप लगाया और नाराजगी जाहिर की।
बिहार सरकार की संवेदनहीनता सामने आई
सांसद राघव लखनपाल शर्मा का कहना है कि बिहार सरकार की संवेदनहीनता जाहिर हो रही है। बिहार सरकार और उसकी मशीनरी देश की सेवा में लगे सैनिकों के साथ कैसा बर्ताव करती है।
विज्ञापन

परिवार के आने का इंतजार किया जा रहा है
अपर जिलाधिकारी एसके दुबे का कहना है कि सैनिक के निधन की सूचना मिली है। मृतक के परिवार के बारे में जानकारी की जा रही है। तहसीलों से रिपोर्ट मंगाई गई है। परिवार के लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें