फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के बाद शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के बाद अतिक्रमण से मुक्त होगा शहर
विज्ञापन

सहारनपुर। ईद के बाद एक बार फिर पुलिस शहर में अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाएगी। इसके लिए पुलिस की कार्ययोजना भी तैयार कराई जा रही है। नगर निगम एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। अभियान से पूर्व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने कार्ययोजना तैयार की है। ईद के बाद शहर के प्रमुख स्थानों से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान चलाया जाएगा। इस बार चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में सिर्फ सड़क पर रखे सामान को ही हटवाया जाएगा। सिर्फ दुकानों के शटर तक ही सामान रखने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस पहले चेतावनी देने के बाद सीधे सामान जब्त कराएगी।
विज्ञापन

दुकान से बाहर नहीं आने दिया जाएगा सामान
सहारनपुर। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि ईद के बाद सबसे पहले यातायात व्यवस्था को सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कोई तोड़फोड़ नहीं की जाएगी, सिर्फ दुकान से बाहर रखे सामान को जब्त किया जाएगा। दुकानदारों को सामान शटर के अंदर रखने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

हर बार दो कदम चलकर रुक जाती है कवायद
हर बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यातायात व्यवस्था सुधार की कवायद शुरू करते हैं। लेकिन, जैसे ही अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया शुरू होती है हंगामा शुरू हो जाता है। अतिक्रमणकारी राजनीतिक प्रभाव में अधिकारियों को लेकर अतिक्रमण हटाने के अभियान को मजाक बना देते हैं। सड़क पर आगे अतिक्रमण हटता जाता है और पीछे फिर सामान वहीं पहुंच जाता है। अधिकारी अभियान शुरू करने से पहले सामान जब्त करने की चेतावनी देते रहे, लेकिन एक भी अतिक्रमणकारी का सामान जब्त नहीं हो सका। सिर्फ गरीब रेहड़ी, पटरी वाले का सामान ही जब्त किया जा सका। इस बार अभियान कितने कदम चल पाएगा यह ईद के बाद पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें