फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण ने किए दो अवैध निर्माण सील
विज्ञापन

सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया। दोनों निर्माण व्यवसायिक हैं।
विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मंडी समिति रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल के प्रथम तल पर बनाए जा रहे निर्माण और टोपिया सराय में तीन दुकानों को सील किया गया है। यह दोनों निर्माण अवैध रूप से बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैक्वेट हॉल के प्रथम तल पर 37 गुणा 50 फीट पर व्यवसायिक निर्माण हो रहा था। इसके अलावा टोपिया सराय अवैध रूप से तीन दुकानों का निर्माण हो रहा था। बिना मानचित्र पास कराए हो रहे दोनों निर्माणो को शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है। इस दौरान सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर और अवर अभियंता सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें