फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 करोड़ से होगा मदरसों और शिक्षण संस्थाओं का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
60 करोड़ से होगा मदरसों और स्कूलों का कायाकल्प
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में सरकारी मदरसों और विद्यालयों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके तहत स्मार्ट कक्षाएं बनाने के अलावा आधुनिकीकरण कराया जाएगा। इसको लेकर जिला अल्पसंख्यक विभाग, शिक्षा विभाग और जिला विकास विभाग ने मिलकर कार्ययोजना तैयार की है। इसके लिए 60 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे शासन को भेजा जाएगा।
प्रधानमंत्री जन विकास योजना के तहत यह कार्य कराए जाएंगे। जिले में मान्यता प्राप्त 708 मदरसे हैं। इनमें से एक सरकारी है और 244 आधुनिकीकरण कार्यों की योजना में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा 1931 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें स्मार्ट कक्षाएं चलाने की योजना है। मदरसों और सरकारी स्कूलों में विकास के लिए 60 करोड़ की योजना तैयार की गई है। यह राशि अभी बढ़ सकती है। विद्युत निगम की ओर से 32 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य होंगे
-- स्मार्ट कक्षाएं बनाई जाएंगी।
-- मिड-डे मिल तैयार करने के लिए अलग से कमरा बनेगा।
-- प्राथमिक विद्यालयों और मदरसों पर सोलर पैनल लगेंगे।
-- विद्यालयों के बिल्डिंग की मरम्मत होगी और चहारदीवारी बनाई जाएगी।
-- रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
-- नई आईटीआई बनाने के भी प्रस्ताव तैयार किए गए।
-- लाइब्रेरी हॉल बनेंगे और बहु उद्देश्यीय सभागार का निर्माण होगा।
-- विद्युत लाइन की अंडर ग्राउंड फिटिंग होगी।
-- कक्षाओं से अटैक शौचालय और स्नान गृह बनाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों और मदरसों में विकास कार्य होने हैं। जिला अल्पसंख्यक विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत निगम, जिला विकास विभाग संयुक्त रूप से यह काम कराएंगे। विद्युत निगम की ओर से 32 करोड़ का प्रस्ताव है। विभागों का लगभग 60 करोड़ का प्रस्ताव बना है, जिसमें धनराशि बढ़ सकती है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।--------भरत लाल गौड़, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें