केसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज से बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यार्थी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड शुक्रवार को जनपद के 14 केंद्रों पर हुई। परीक्षा की दोनों पालियों में 6,600 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5964 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही।
पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की तलाशी ली गई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मचारियों द्वारा ली गई। बिना मास्क के किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। पहली पाली में 6,600 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 5962 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि दूसरी पाली में परीक्षा देने वालों की संख्या में दो अभ्यर्थियों की बढ़ोतरी हुई और 5964 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 636 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान सचल दस्तों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा के लिए बनाए गए 14 केंद्रों में से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान और एसडी कन्या इंटर कॉलेज में 300-300 तथा शेष 12 केंद्रों पर 500-500 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई थी।
परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्व और निर्विघ्न संपन्न हुई है। 6,600 के सापेक्ष 5964 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया है, जो अच्छी संख्या है। परीक्षा को संपन्न कराने में प्रशासनिक स्तर से कड़ी व्यवस्था की गई थी।
- डॉ. वकुल बंसल, उप नोडल समन्वयक/प्राचार्य, जेवी जैन कॉलेज।
केसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज से बीएड की परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यार्थी- फोटो : SAHARANPUR
एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थी- फोटो : SAHARANPUR
एसएएम इंटर कॉलेज में बीएड की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थी- फोटो : SAHARANPUR