फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

57 विदेशी जमाती जेल से किए गए रिहा

विज्ञापन
सहारनपुर में जिला कारागार से रिहा होने के बाद किशोर जेल से बाहर आते विदेशी जमाती - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन के समय से अस्थायी जेल में बंद चल रहे 57 विदेशी जमातियों को शनिवार दोपहर रिहा कर दिया गया। जिला कारागार प्रशासन ने उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। यहां से उन्हें बसों से नकुड़ तिराहे स्थित बैंक्वेट हाल ले जाया गया। वतन वापसी की स्थिति तक ये विदेशी जमाती इसी आश्रय स्थल में रहेंगे। इन जमातियों के पक्ष में केस की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं के अलावा जमीयत उलमा ए हिंद सहित अन्य मुस्लिम संगठनों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान ही चलाए गए सर्च अभियान में विदेशी जमातियों को चिह्नित करने के बाद थाना कुतुबशेर, मंडी, देवबंद और देहात कोतवाली में महामारी अधिनियम और टूरिस्ट वीजा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में चार्जशीट दाखिल होने पर सीजेएम कोर्ट ने विदेशी जमातियों को महामारी अधिनियम का उल्लंघन करने के मामले में एक-एक माह की सजा सुनाई थी। वहीं, वीजा नियमों के दुरुपयोग का मामला नहीं माना गया था। ये विदेशी जमाती करीब तीन माह से अस्थायी जेल में थे। इसलिए अदालत की ओर से दी गई सजा की अवधि को समायोजित कर लिया गया। अदालत के फैसले के बाद से ही जमातियों की रिहाई की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इसके लिए जमाती पक्ष के अधिवक्ताओं से लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारी लगातार आला अफसरों के संपर्क में थे।
जमाती किए जेल से रिहा, पुलिस की निगरानी में रहेंगे
- जिला कारागार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. विरेश राज शर्मा ने बताया कि सभी विदेशी जमातियों को रिहा कर संबंधित थानों की पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं, थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार और थाना मंडी प्रभारी आदेश त्यागी ने बताया कि वतन वापसी की स्थिति तक उन्हें नकुड़ तिराहे पर एक बैंक्वेट हाल में रखा जाएगा। इस आश्रय स्थल पर वे पुलिस की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

जमातियों की रिहाई पर खुशी जताई
- विदेशी जमातियों को रिहा करने के मामले में सांसद हाजी फजर्लुरहमान, औसाफ गुड्डू, पक्षकार अधिवक्ता चौधरी जानिसार अहमद, शहजाद, जमीयत उलमा-ए-हिंद की लीगल कमेटी से जुड़े मौलाना असद सहित अन्य ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि काफी समय से किए जा रहे प्रयासों के बाद इन्हें रिहा किया गया है। अब जल्द ही उनकी वापसी हो सकेगी। इसके लिए भी आगे प्रयास जारी रहेंगे।

सहारनपुर में जिला कारागार से रिहा होने के बाद किशोर जेल से बाहर आते विदेशी जमाती- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जिला कारागार से रिहा होने के बाद किशोर जेल से बाहर आते विदेशी जमाती- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में जिला कारागार से रिहा होने के बाद किशोर जेल से बाहर आते विदेशी जमाती- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें