फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली बनाकर दर्शाया 56 इंच का सीना 

Wed, 27 Feb 2019 12:30 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान में आतंकी शिविर पर हुए हमले के बाद रंगोली बनाकर जश्न मनाते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर महानगर में भाजपाइयों द्वारा कमल ज्योति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही रंगोली बनाकर 56 इंच का सीना दर्शाया गया। 
विज्ञापन


हकीकतनगर मंडल के तत्वावधान में गिल कॉलोनी स्थित नारायणपुरी मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा, पूजा कपूर, पूजा चोपड़ा, हरप्रीत कौर, सपना ठाकुर, विजय अग्रवाल, अशोक त्या, पुष्पकर कपूर मौजूद रहे। उधर, पटेल मंडल की विस्तारक रंजना नैब के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन के निकट 20 फिट लंबी रंगोली बनाकर 56 इंच के सीने का मेसेज देते हुए शौर्य दिवस मनाया।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर कमल दीप जलाए गए। इस दौरान प्रिंसी, रंजू नरुला, मान्या, आस्था, ज्योत्सना, विशाल गर्ग, लविश, विपिन सलूजा, राजेंद्र कोहली , बलदेव सेठी, अमित सेठी, सुनील आहूजा, दिनेश सक्सेना, हनी सलूजा, हार्दिक खुराना, दीक्षित छाबड़ा, सचिन कालड़ा, हार्दिक आहूजा, राघव सेठ ,सचिन भाटिया मौजूद रहे। वहीं, पुरानी चुंगी पर भाजपा नेता महेंद्र सचदेवा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया। महेंद्र सचदेवा ने वायुसेना द्वारा आतंकियों पर की एयर स्ट्राइक को लेकर मोदी की जय-जयकार, पाकिस्तान में हा-हाकार का नारा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें