फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा निकालकर किया श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालकर किया श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ
विज्ञापन

सहारनपुर। मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व लेबर कालोनी स्थित श्री राम मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं कलश धारण कर और कथा व्यास विजय बलोधी श्रीमद्भागवत सिर पर धारण कर चल रहे थे। मंदिर पहुंचकर कलश यात्रा संपन्न हुई। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा संपूर्ण ग्रंथों का सार है। इस दौरान अनेश शर्मा, ओम सिंह, दीपक, पन्ना लाल शर्मा, प्रधान चौधरी ओम सिंह, अनेेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, रमेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, संजीव शर्मा, संजय कपूर, पंडित योगेश गोनियाल, अजयमणि शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें