फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 54 बदमाश चिह्नित, पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

Sat, 22 Nov 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मादक पदार्थों की तस्करी, गोकशी, हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन वारदातों में शामिल 54 बदमाशों की पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें सबसे ज्यादा आठ बदमाश नकुड़ थाना क्षेत्र के हैं, जबकि दूसरे नंबर पर देवबंद क्षेत्र के सात बदमाश हैं। इन बदमाशों की नियमित निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

यह कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। एक जुलाई 2025 से अब तक 54 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खुली है। इसमें कोतवाली मंडी, शहर कोतवाली, कुतुबुशेर, जनकपुरी, देहात कोतवाली, चिलकाना और रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्रों के 18 बदमाश शामिल हैं, जबकि थाना फतेहपुर, देवबंद, नागल, बेहट, बिहारीगढ़, मिर्जापुर, गंगोह, नानौता, नकुड़ और सरसावा के 36 बदमाश हैं। सबसे ज्यादा बदमाश थाना नकुड़ क्षेत्र के हैं। नागल और नानौता का एक-एक बदमाश है। इस सूची में थाना सदर बाजार, गागलहेड़ी, बड़गांव और तीतरों का बदमाश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें