पुलिस ने मौलवी मोहुद्दीन से पूछताछ की, जिसने बताया कि बच्चे कलसिया के एक मदरसे में पढ़ते हैं। ये सभी बिहार और झारखंड के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने बच्चों के परिजनों से फोन पर बातचीत की। चार बच्चों के परिजनों ने बातचीत में बताया कि बच्चे मदरसे में ही पढ़ते हैं, जो छुट़्टी के बाद मदरसे में जा रहे थे। हालांकि, पुलिस को इस पर यकीन नहीं हुआ है।