फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वसम्मति से 54.41 करोड़ का बजट पास

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य एवं अधिकारी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत की बैठक में विकास कार्यों को लेकर सर्वसम्मति से 54.41 करोड़ का बजट पास किया गया। इसके साथ ही खनन अभिवहन के वाहनों से शुल्क वसूलने के लिए रेट लिस्ट लगाने के निर्णय को सभी सदस्यों ने सहमति दी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष तस्मीम बानों की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें अपर मुख्य अधिकारी डाक्टर सुमनलता ने एजेंडे को लेकर प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। इसके साथ ही वर्ष 2019 में हुए कार्यों का भी अवलोकन किया गया। प्रस्ताव दो में राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में प्राप्त होने वाली धनराशि के सापेक्ष कार्य योजना बनाने को लेकर चर्चा हुई। प्रस्ताव तीन में जनपद में जिला पंचायत की खाली पड़ी भूमि को कृषि प्रयोग के लिए देने को लेकर निर्णय सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। प्रस्ताव चार में ब्लॉक साढ़ौली कदीम के गांव मिर्जापुर, रायपुर में जिला पंचायत की सड़क पर नदी से हुए कटाव ठीक कराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2019-20 का पुनरीक्षित 54.41 करोड़ का बजट पास कर दिया। प्रस्ताव छह व सात में ब्लॉक पुवांरका के गांव नागल अहीर व नानौता के गांव छछरौली में जिला पंचायत की भूमि पर पौधरोपण किए जाने को सदस्यों ने सहमति दी। सदस्यों ने उनके द्वारा दिए गए प्रस्तावों को प्राथमिकता से एजेंडे में शामिल करने की मांगी। इस दौरान नवनिर्वाचित सदस्य सिराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके साथ भविष्य में होने वाले विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें