फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल क्रिकेट मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा रविवार को भी इस्लामिया कॉलेज मैदान पर अंडर-19 खिलाड़ियों के बीच ट्रायल क्रिकेट मैच कराया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 40 ओवर के ट्रायल मुकाबले में टीम-बी पर टीम-ए भारी पड़ी।
विज्ञापन

निर्धारित 40 ओवर के ट्रायल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम-बी ने 40 ओवर में 165 रन बनाए। इनमें तुषा सैनी ने 40 और इश्तिकार ने 31 रन का योगदान दिया। टीम-ए के लिए हर्ष काम्बोज ने दो तथा सदाकत ने एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम-ए 35 ओवर में 175 रन पर आउट हो गई। शोएब ने 42 और फैसल ने 35 रन बनाए। राजा और हम्माद ने दो-दो विकेट लिए। एसोसिएशन सचिव लतीफुर्रहमान ने बताया कि मैच में कुल 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम का गठन किया जाना है, जो इसी माह मुजफ्फरनगर में अंतर जनपदीय मैच में प्रतिभाग करेगी। ट्रायल मैच के दौरान आमिर कुरैशी, राकेश शर्मा, राजीव टप्पू, भूपेंद्र कच्छल, गोपालकृष्ण कालरा, परविंदर सिंह, राजकुमार राजू, रणधीर कपूर, गुरदीप दत्ता, नईम सैफी, सत्यम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें