फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को फिर से पीएम बनवाने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी को फिर से पीएम बनवाने का संकल्प दिलाया
विज्ञापन

सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनवाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

रविवार शाम प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने सर्किट हाउस में जिला और महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहे और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें। इसके बाद प्रदेश महामंत्री ने सुभाष नगर स्थित डाक्टर ऋषिपाल और हार्दिक आहुजा के निवास स्थान पर पहुंचकर ‘मेरा परिवार, भाजपा परिवार’ के अभियान के तहत झंडे और स्टीकर लगाए। विजय बहादुर पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 2014 से 2019 तक लोकतंत्र और देश को मजबूत बनाने का काम किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, लोकसभा प्रभारी डाक्टर सुुुभाष शर्मा, लोकसभा संयोजक राजवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मनोज चौधरी, हेमंत अरोड़ा, सरदार सुदर्शन सिंह बेदी, मनोज, किशोर शर्मा, गौरव गर्ग, अनिल मित्तल, शीतल विश्नोई, विक्रम शर्मा, प्रदीप मिगलानी, दिनेश सेठी, अरुण गुप्ता, राजेंद्र सिंह कोहली, विपिन सलूजा, रंजनानैब, विना बजाज, यशपाल त्रेहन, हार्दिक आहूजा, राघव सेठ, विजय अरोड़ा, राधेश्याम रोहिला, मयंक गर्ग, विजय गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें