फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य पूर्ति को राजस्व वसूली में तेजी लाएं - मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यदि वसूली में अपेक्षित बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन सभाकक्ष में मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। उसमें मंडलायुक्त ने कहा कि राजस्व वसूली में बढ़ोत्तरी के लिए गंभीरता लाई जाए। संग्रह अमीनों को कार्य में सुधार की हिदायत दी जाए तथा उच्चाधिकारी नियमित तौर पर इसकी मॉनिटरिंग करें। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती जाती है, तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सरकारी भूमि से अवैध कब्जे भी हटवाए जाएं। ऐसे लोगों को चिह्नित करें, जो अवैध कब्जे हटवाने के बाद फिर से कब्जा कर लेते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, अपर जिलाधिकारी शामली कुंवर बहादुर सिंह सहित मुजफ्फरनगर जनपद के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें