फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर मां शाकंभरी को 56 भोग लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर मां शाकंभरी को 56 भोग लगाए
विज्ञापन

शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में सोमवार को मां शाकंभरी जन्म जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अपराजिता मां शाकंभरी देवी शतचंडी महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद जगत जननी मां शाकंभरी देवी को 56 भोग लगाए गए। इसमें अलग-अलग तरह के व्यंजन शामिल रहे।
शंकराचार्य आश्रम में 14 जनवरी से व्यवस्थापक सिद्ध भैरव तंत्राचार्य महंत सहजानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में चल रहे अपराजिता मां शाकंभरी देवी शतचंडी महायज्ञ में सोमवार की सुबह प्रात: 10 बजे साधु संतों एवं मां के भक्तों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ पूर्णाहुति दी। इसके बाद महंत सहजानंद ब्रह्मचारी के सानिध्य में संत समाज एवं भक्तों की अपार भीड़ मां शाकंभरी देवी को छप्पन भोग एवं 36 महीनों का भोग अर्पण करने के लिए मां के मंदिर में पहुंची, जहां आदि शक्ति मां शाकंभरी देवी को महंत सहजानंद ब्रह्मचारी द्वारा 56 भोग का अर्पण किया गया। इसके बाद आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व रविवार रात आश्रम में मां का गुणगान किया गया। महंत सहजानंद ब्रह्मचारी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि मां शाकंभरी देवी की स्तुति, ध्यान, जप, पूजन एवं नमन करने से मनुष्य शीघ्र ही धन-धान्य से परिपूर्ण होकर धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति कर लेता है।
विज्ञापन

उधर, मंदिर व्यवस्थापक राणा परिवार द्वारा भी महामायी शाकंभरी देवी की विशेष पूजा अर्चना की गई और उन्हें भोग अर्पण किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में संत सीताशरण स्वामी, डंडी स्वामी प्रमाननंद, स्वामी नैनीसा सीतापुर, डंडी स्वामी कुंज बिहारी, सीतापुर के संत ओमप्रकाश, नैमिशारण सीतापुर के संत शांतानंद, द्वारका शारदापीठ के संत सीताशरण स्वरूप, संत शिवचरण, गोपीदास महाराज इलाहाबाद, गोवर्धानमठ उड़ीसा के संत राम कैलाश पांडे (कोषाध्यक्ष), शीतलापीठ आश्रम शाहजहांपुर के संत कैलाश स्वरूप ब्रह्मचारी, भानपुराचीन मध्यप्रदेश के संत आशा स्वरूप ब्रह्मचारी, नेमी सारण सीतापुर के संत सुरेश आश्रम, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, आप पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी योगेश दहिया, राकेश गाबा, अनिल सिंघल आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें