फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना माफिया पर अंकुश लगाने के लिए जांच दल का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना माफिया पर अंकुश लगाने के लिए जांच दल का गठन
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ना माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए गन्ना विभाग ने विभागीय अधिकारियों के एक जांच दल का गठन किया है। यह जांच दल गन्ना माफियाओं के बारे में प्राप्त सूचनाओं की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट जिला गन्ना अधिकारी को सौंपेगा।
गन्ना माफिया की सक्रियता की लगातार मिल रही शिकायतों पर सख्त रूख अपनाते हुए जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया है। इस जांच दल की अध्यक्षता ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गांगनौली घनश्याम सिंह करेंगे। इसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गागलहेडी रीना, ओमवीर सिंह गन्ना विकास निरीक्षक सरसावा और गन्ना पर्यवेक्षक मंडल सिंह गांगनौली सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जांच दल संदिग्ध गन्ना माफियाओं से संबंधित सूचनाओं का गन्ना समिति, चीनी मिल और राजस्व विभाग से उनकी भूमि और अभिलेखीय आधार पर उसके सापेक्ष पिछले तीन वर्षों में की गई गन्ना आपूर्ति आदि बिंदुओं पर जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि किन मिलों को कितनी मात्रा में गन्ना सप्लाई किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच दल एक सप्ताह के अंदर गन्ना माफियाओं के बारे में प्राप्त सूचनाओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। माफिया चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें