फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

सहारनपुर। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात श्री भक्तमाल कथा का शुभारंभ किया गया। इसमें कथा व्यास चित्र-विचित्र महाराज ने कहा कि भगवान को भक्त बहुत प्रिय होते हैं। प्रभु अपने भक्त का हमेशा कल्याण करते हैं। सच्चे मन से भगवान की आराधना करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भक्ति का मार्ग बेहद सरल है। इस पर चलकर मानव को आनंद की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

भूतेश्वर मार्ग स्थित श्री भूूतेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार की रात श्री भक्तमाल कथा का शुभारंभ किया गया। आचार्य योगेश दीक्षित ने भगवान श्री गणेश की वंदना के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। मुख्य यजमान रमन वर्मा, मन्नु वर्मा, अमित वर्मा, अनिल अग्रवाल, डा. अतुल रहे। चित्र विचित्र महाराज ने कहा कि सच्चे मन से भगवान की आराधना करने से मनुष्य का कल्याण होता है। इस दौरान प्रवेश, मोहित, आयुष, विनय जिंदल, देवेंद्र गुप्ता, प्रवेश गर्ग, सागर गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें