फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू करेगी आरपार का आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष ने शासन-प्रशासन पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी। उन्होंने किसान क्रांति यात्रा में शामिल नहीं होने वाले एवं निष्क्रिय पदाधिकारियों को भी कार्य मुक्त करने की घोषणा की।
विज्ञापन

नकुड़-गंगोह मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में भाकियू की युवा इकाई के जिला अध्यक्ष चौधरी मेवाराम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि चीनी मिले चालू हो चुकी हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। गन्ने की अगेती प्रजातियों पर शुगर मिल ज्यादा ध्यान दे रही हैं। जिन किसानों के खेतों में सामान्य प्रजाति खड़ी है। वह उसे लेकर कहां जाए। इससे गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। मिलों को दोनों प्रजातियों पर बराबर ध्यान देना चाहिए। पिछली सरकारें बिल पर लगने वाले सरचार्ज की छूट देती थी, लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है यह छूट बंद है। जिस कारण से किसान बिजली का बिल जमा नहीं कर पा रहे हैं। विद्युत निगम के अधिकारी बकाया में किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उनका शोषण कर रहे हैं। जो कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ओवरलोड पर अंकुश लगाने, बाजारों से अतिक्रमण हटवाने, मानपुर की अंतिम खतौनी लागू कराने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि उक्त मांगों पर जल्द ही अमल नहीं किया गया तो भाकियू आरपार की लड़ाई लडे़गी।
चौधरी मेवाराम ने हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली किसान क्रांति यात्रा में सहभागिता न करने वाले देवबंद तहसील अध्यक्ष लोकमणि त्यागी, गंगोह ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र फौजदार और नकुड़ नगर अध्यक्ष डॉ इदरीश को अनुशासनहीनता और निष्क्रियता के चलते पदमुक्त करने की घोषणा की। नकुड़ ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, पूर्व मंडल महामंत्री देशपाल चौधरी, अरविंद चौधरी, ध्यान सिंह, सुलेखचंद फौजदार, मेहरबान, जितेंद्र शर्मा, जहांगीर चौधरी, सलीम अहमद, पप्पू, विक्रम सिंह, मो. सगीर, सुरेश, हरबीर सिंह, मुर्सलीन, रकम सिंह, अर्पित चौधरी, आयुष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें