फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया को लेकर चिकित्सा विभाग ने फिर से अलर्ट जारी किया है। बीमारियों की रोकथाम के लिए शुक्रवार को एसबीडी जिला अस्पताल परिसर में आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया। आशाएं अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

टीबी सेनेटोरियम में आयोजित कार्यशाला में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़, जिला एपिडेमियोलोजिस्ट डॉक्टर शमशेर आलम और कंसलटेंट अंजू ने आशाओं और आशा संगिनी को डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव का प्रशिक्षण दिया। आशाओं को पट्टिकाएं बनाया जाना सिखाया गया, जिससे कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बुखार के मरीजों का पता लगा सकें। जिला मलेरिया अधिकारी ने आशाओं और आशा संगिनियों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। आशाएं घर-घर जाकर कूलर, गमलों, छतों पर रखे डिब्बों और पुराने टायरों, फ्रीज की ट्रे के पानी को सप्ताह में बदलने, साथ ही गड्डों में पानी जमा न होने देने, जमा पानी में मिट्टी का तेल या डीजल का छिड़काव करने आदि का प्रचार करेंगे। यदि किसी व्यक्ति के घर या सरकारी दफ्तर में जमा पानी में मच्छर का लार्वा पाया जाता है तो उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने आशाओं को गंभीरता के साथ काम करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद के लोगों को भी मच्छरों से बचने के लिए अपने स्तर से उपाय करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें