गांवों में प्रवास करेंगे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी : राणा
सहारनपुर। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि संगठन गांव में निवास करने वाले गरीब लोगों की मदद करेगा। पदाधिकारी गांवों में प्रवास करेंगे।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में राणा ने कहा कि अधिकारियों का निरीक्षण भी गांवों में कराएंगे ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके। जिला प्रभारी मानवेंद्र चौहान ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यालय खोले जाएंगे। यहां जनता की समस्या सुनकर उनका निराकरण कराया जाएगा। जिला संयोजक नरेंद्र बालियान ने कहा कि हर माह की दो तारीख को मासिक बैठक की जाएगी। कुलदीप चौधरी को सरसावा और चिलकाना का अध्यक्ष बनाया गया। संदीप, नितिन सैनी, अनुराग, जितेंद्र सैनी, रोहित कश्यप, विवेक कौशिक, रवि धीमान, प्रमोद सहगल, जितेंद्र सिंह, शेखर राणा, सुनील सूरी, अनूप राणा, राकेश राणा, निशांत चौहान, विवेक मौजूद रहे।