रामपुर मनिहारान। गांव शेरपुर में विद्युत तारों पर बिजली गिरने के कारण ग्रामीणों के घरों में लगे विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। इससे गांव में अफरातफरी मच गई।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ ईलम सिंह के मकान के सामने से जा रही विद्युत लाइन पर बिजली गिरने से मकानों में विद्युत उपकरण फुंक गए। जिस समय गांव की आबादी के बीच बिजली गिरी तो ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण ईलम सिंह, पद्म सिंह, करेशन, ज्ञान प्रकाश आदि ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए।