फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की अवैध बिक्री के विरोध में महिला की हत्या के मामले में तीन नामजद, दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की अवैध बिक्री के विरोध में महिला की हत्या के मामले में तीन नामजद, दो पकड़े
विज्ञापन

सहारनपुर। शराब की अवैध बिक्री का विरोध करने पर महिला से मारपीट कर हत्या करने के मामले में परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दुकानदार की तलाश कर रही है।
ग्राम माहेश्वरी खुर्द में शनिवार की शाम को शराब की अवैध रूप से ब्रिकी किए जाने का विरोध कर रही बुजुर्ग महिला मूर्ति देवी (64 वर्ष) पत्नी ओमप्रकाश के साथ दुकानदार राजकुमार, उसकी पत्नी और बेटी ने हाथापाई कर दी। आरोप है कि उन्होंने मूर्ति देवी को धक्का देकर गिरा दिया। जिससे उसके चोट लग गई। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में मूर्ति देवी के बेटे ईश्वर ने दुकानदार राजकुमार, उसकी पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन दुकानदार राजकुमार फरार हो गया, जबकि पुलिस ने दुकानदार की पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आबकारी विभाग पर लगाया शराब की ब्रिकी कराने का आरोप
मृतक मूर्ति देवी के परिजनों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत से गांव में अवैध रूप से शराब बिकवाने का आरोप लगाया है। मूर्ति देवी के बेटे ईश्वर ने आरोप लगाया है कि हरियाणा से शराब लाकर परचून की दुकान पर चोरी छिपे बेची जा रही है। इसकी शिकायत कई बार आबकारी विभाग के अधिकारियों से की गई। लोग खुद भी विभाग में गए और फोन से भी सूचना दी। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक बार मौके पर गए, लेकिन दुकानदार के यहां चाय नाश्ता करके आ गए।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह का कहना है कि टीम कई बार पहुंची, लेकिन उन्हें कहीं कुछ नहीं मिला। शनिवार को भी टीम पहुंची थी, लेकिन तब तक घटना हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें