फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग राज्य की मांग के लिए बंद का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग राज्य की मांग के लिए
विज्ञापन

सहारनपुर बंद का आह्वान

छुटमलपुर। पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने अलग राज्य की मांग को लेकर तीस जुलाई को सहारनपुर शहर बंद का आह्वान किया है। इसे सफल बनाने के लिए मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर से लेकर गांवों तक जन समर्थन जुटाने के लिए संपर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अल्लीवाला गांव में शनिवार को संपर्क के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि अलग राज्य बनने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। आम आदमी की सारी समस्याओं का निराकरण केवल पश्चिमी यूपी का अलग गठन ही है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की उपेक्षा की जा रही है। उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। नलकूप कनेक्शन और बिजली दरों में बढ़ोतरी ग्रामीणों की कमर तोड़ने वाली है। उन्होंने बताया कि पृथक राज्य निर्माण और गन्ना भुगतान की मांग को लेकर तीस जुलाई को सहारनपुर बंद किया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, उपाध्यक्ष हाफिज मुर्तजा त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी, नरेश कुमार, सुलेमान, बिजेंद्र आर्य, कोमिल सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुंदरपाल, मांगेराम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह मान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें