भागवत कथा सुनने से दूर होते हैं पाप : आचार्य
सहारनपुर। आचार्य अजय किरण महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से भोग और मोक्ष दोनों सुलभ हो जाते हैं। कलियुग में मन को पवित्र बनाने के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है।
मोहल्ला ब्रिजेश नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य ने कहा कि जिस प्रकार शेर की गर्जना सुनकर भेड़िये भाग जाते हैं। उसी प्रकार भागवत कथा के श्रवण से समस्त दोष और पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने परीक्षित और शुकदेव जन्म की कथा सुनाते हुए पाप से दूर रहने की सीख दी। पंडित राकेश मोहन ने वैदिक मंत्रों से पूजन कराया। पंकज गर्ग, रोशन लाल गर्ग, विजय शंकर, संजय गुप्ता, राकेश वत्स, रमित सैनी, हर्षित, राघव, शकुंतला गर्ग, नीलम गर्ग, नूतन गोयल, प्रभा, राशि, कांता, सुबोध, बालेश, कविता, पूजा, डोली, चंद्रकांता, यशोदा, ऊषा मौजूद रहे।